Chemistry

रसायन विज्ञान: जीवन के हर रंग का सूत्रधार

70 / 100 SEO Score

रसायन विज्ञान: (Chemistry) विज्ञान की  वह  शाखा  है, जिसके अंतर्गत  पदार्थों  के गुण  ,संघटन, संरचना तथा  उनमें  होने वाले  परिवर्तनों  का  अध्ययन  किया जाता है।

Chemistry  अर्थात  रसायन विज्ञान  शब्द की  उत्पत्ति  मिस्र    के प्राचीन शब्द  कीमिया ( Chemea) से  हुए है, जिसका  अर्थ  है  काला रंग। मिस्र  के लोग  काली  मिट्टी  को  केमि (Chemi) कहते है  और  प्रारंभ  में  रसायन  विज्ञान  के  अध्ययन  को  केमिटेकिंग (Chemeteching) कहा  जाता है।

  • Lavoisier: को  रसायन विज्ञान  का  जनक  कहा जाता है।

                     पदार्थ एवं उसकी प्रकृति

पदार्थ (Matter) : दुनिया की कोई भी  वस्तु जो जगह घेरती हो, जिसका द्रव्यमन होता है और  जो अपनी  संग रचना  में परिवर्तन  का  विरोध  करती हो, पदार्थ  कहते है। उदाहरण– जल, हवा, बालू  आदि।

प्रारंभ  में  भारतीयों  और  युनानीऔ का  अनुमान  था कि प्रकृति की सारी  वस्तु पांच  तत्वों के संयोग  से बनी  है, ये  पांच  तत्वों है– क्षितिज, जल, पावक  ,गगन ,एवं  समीर।रसायन विज्ञान

  • भारत के महान ऋषि कणाद के  अनुसार सभी  पदार्थ अत्यंत  सुक्ष्म कणो से बने है, जिसे परमाणु कहा जाता है।
  • ठोस (Solid): पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकार  एवं  आयतन  दोनों  निश्चित हो, ठोस कहलाता है।जैसे: लोहे की धातु, लकड़ी की कुर्सी, बर्फ का टुकड़ा आदि।
  • द्रव Liquid: पदार्थ  की वह  भौतिक अवस्था  जिसका  आकार  अनिश्चित एवं आयतन निश्चित  हो, द्रव  कहलाता है। जैसे: अल्कोहल, पानी, तारपीन का तेल, मिट्टी तेल  आदि।
  • गैस ( Gas) : पदार्थ  की वह  भौतिक अवस्था  जिसका  आकार  एवं  आयतन  दोनों  अनिश्चित हो, गैस  कहलाता है। जैसे: हवा, oxygen.
  • Join for more updates Linkclick