झारखंड के महान गुरु शिबू सोरेन जी प्रथम पुण्य तिथि पर भव्य श्रध्दांजलि समारोह पर आप सभी का सादर आमंत्रण है। शिबू सोरेन एक महान नेता संघर्ष शील योद्धा और जन जन के मसीहा थे, उन्होंने झारखंड के जल, जंगल और जमीन के लिए, आदिवासी अस्तित्व और झारखंड की पहचान के लिए आजीवन संघर्ष किये।
झारखंड के महान गुरु शिबू सोरेन जी का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक थे। शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री और कई बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनका निधन 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष में किडनी संबंधी बीमारी के कारण दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में हुआ।
आय ये, हम सभी मिलकर झारखंड आंदोलन के महानायक, शोषित वांछित, आदिवासी समुदाय, पिछड़ा एवं आम जन मानस के मसीहा गुरु शिबू सोरेन जी को श्रध्दां सुमन अर्पित करें और उनके दिए गए संघर्ष एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
शिबू सोरेन जी के आदम कद प्रतिमा अनावरण एवं श्रध्दांजलि सभा का कार्यक्रम 4 अगस्त 2026(मंगलवार) को पूर्वाह्न- 11:30 बजे से बाजार समिति मैदान पाकुड़ (साइमन मरांडी पेट्रोल पंप के सामने) में आयोजित की जाएगी।
0 Comments