झारखण्ड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन JPSC और JSSC के खिलाफ गडबड़ी को लेकर छात्र 18 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड सरकार और छात्रों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है।  हज़ारों छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव किया था। इस दौरान छात्रों ने 7 बारेकटिंग को  तोड़ कर विधानसभा की ओर पहुंचे की कोशिश की इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज भी हुए। इसके खिलाफ भाजपा (BJP) पार्टी ने मंगलवार को झारखंड बन्द करने का एलान किया।

पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शन को विधानसभा घेराव जाने वाले छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस, और वाटर कैनन चलाया। उस लाठीचार्ज में 20 छात्र घायल हो गए जबकि 2 छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

झारखंड के छात्र द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रहे अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो का भी तबीयत खराब हुआ जिससे उसको भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

छात्र नेता रवि पासवान ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने  शाम होते ही इलाके को छावनियों में बदल दिया और छात्रों पर लाठीचार्ज किया। सोमवार को हुई लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज (मंगलवार) को झारखंड बन्द का एलान किया है छात्रों का माँग था कि JSSC और JPSC  भर्ती में हुए गडबड़ी को CBI द्वारा जाँच हो, राज्य सरकार गडबड़ी की जाँच CID और ED कर रहीं है ,पर छात्रों को CID और ED  जाँच पर भरोसा नहीं है इसलिए CBI द्वारा जाँच करना चाहती है।

थोड़ी देर में आंदोलन कारी छात्र करेंगे बैठक

भाजपा पार्टी द्वारा झारखंड बन्द के बीच छात्र आज आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठक करेगी या बैठक दोपहर 12 बजे होगी जिसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय होगी। झारखण्ड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र बोले- सिर्फ CM सोरेन से ही बात होगी।

For Latest update….जॉइन

WhatsApp Group: लिंक

Facebook page: लिंक

Instagram: लिंक


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder