झारखंड के छात्र JPSC और JSSC परीक्षा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट करके समर्थन की है।उनके समर्थन के बाद से ही छात्रों के स्वतंत्र जांच और भर्ती परि क्रिया में सुधार की माँग को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक जोर दिये जा रहे हैं।
यह विरोध प्रदर्शन झारखंड सरकार के खिलाफ़ JPSC ( झारखंड लोक सेवा आयोग) और JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) में चल रहीं कथित अनियमितताओं को देखते हुए झारखंड के शिक्षित बेरोजगार इसका विरोध कर रहे हैं। झारखंड के छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा में हो रही धांधली की स्वतंत्र जांच और भर्ती परिक्रिया में सुधार की माँग कर रहे हैं।
भारत के लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर” All eys on Jharkhand students (झारखंड के छात्रों पर सबकी नज़र” ) हेडिंग लिख कर एक रील पोस्ट की है। उसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने आगे लिखा” यह देख कर बहुत दुख होता है कि हमारे देश के छात्रों को इसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है….आखिर यह कब रुकेगा?”
रविवार को सैकड़ों छात्रों ने लगातार आपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। छात्रों ने झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से हो रही अनियमितताओं की CBI से जाँच करने की माँग कर रहे हैं।
0 Comments