आपने अक्सर गांव घरों में ये बाते जरूर सुनी होगी कि चंदन की खुशबु इतनी अच्छी होती है कि खुशबु की वजह से चंदन की लकड़ी पर सांप लिपटे रहते हैं। लेकिन क्या सचमुच में चंदन की लकड़ी में इतनी खुशबु है कि सांप को आकर्षित करती है या इसके पीछे कुछ और है वजह।
बचपन से ही हम गांव घरों में सुनते आ रहे हैं कि चंदन की पेड़ों पर हमेशा जहरीले सांप लिपटे रहते हैं।कई लोगों का ऐसा मानना है कि चंदन के पेड़ों की भीनी भीनी और मदहोश करने वाली खुशबु की वजह से इस पेड़ों पर सांप आकर्षित होते हैं और उस पर आपना डेरा जमा लेते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण है? सांप को चंदन की खुशबु पसंद आती है या कुछ और है इसकी वजह?
आये हम जानते है कि चंदन के पेड़ों के पीछे सांप डेरा जमाने का असली सच्चाई जानते हैं.
खुशबु नहीं बल्कि तापमान है कारण
वैज्ञानिकों के अनुसार सांप के सूंघने की क्षमता बहुत अधिक होती है इसलिए सांप किसी खास पेड़ की खुशबु या महक से आकर्षित नहीं होती बल्कि चंदन के पेड़ में बहुत सारी पते और इसके आसपास के वातावरण अन्य के मुकाबले अधिक ठंडा और अनुकूल होते हैं । खासकर गर्मी के दिनों में गर्मी से बचाव के लिए सांप चंदन के पेड़ों में आते हैं।
चंदन के पेड़ हमेशा जंगलों और नामी वाले जगह पर ही उगते हैं सांप हमेशा ठंढे वाले जगहों में रहना पसंद करते हैं और उनको आरामदायक होती है। पेड़ों के आस-पास कीड़े ,मेढ़क, और अन्य जीव भी आते हैं और उसके शिकार हो जाते हैं।
0 Comments